April 20, 2025
selja surjewala srk group

हरियाणा में पंचकूला के रायपुर रानी अनाजमंडी में कांग्रेस के SRK ग्रुप की जनसभा हुई। इस दौरान कांग्रेस कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा को निशाने पर लिया।

सैलजा ने कहा- शर्म की बात है कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर-1 है। लेकिन हैरानी इस बात की है कि जब कोई इस मुद्दे को उठाता है तो सरकार युवाओं को पकौड़े तलने की नसीहत देती है।

SRK ग्रुप की अभी अंबाला के नारायणगढ़ और दोपहर बाद यमुनानगर की बिलासपुर अनाज मंडी में जनसभा होनी है।

कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव आते ही इन्हें राम मंदिर का मुद्दा मिल गया।

सैलजा ने मंच से पूछा कि क्या भाजपा ने हमें राम का नाम लेना सिखाया है? राम-राम कहना तो हमारी संस्कृति है।

राम सबके हैं, हर घर में, हर दिल में राम हैं, तो भाजपा और RSS के राम कब से कैदी हो गए। कौन राम को कैद कर सकता है ? सृष्टि रहे या ना रहे, लेकिन राम रहेंगे।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को भला-बुरा बोल रहे हैं। एक जमाना था जब नेहरू पिंजौर में HMT प्लांट लेकर आए थे।

यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उस समय कितने लोगों को रोजगार मिला था। अब HMT की जमीन पर सेब की मंडी बना दी। सवाल उठाते हुए सैलजा ने कहा कि यहां सेब होता ही कितना है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *