October 22, 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अम्बाला छावनी एक खूबसूरत शहर है, हमें मिलकर ही काम करने चाहिए क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं और मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं।

श्री विज सोमवार को सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले डिफेंस कालोनी गुड सिटिजन वेलफेयर सोसायटी और कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों ने मुख्यअतिथि गृह मंत्री अनिल विज व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रणजीत सिंह को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।

डिफेंस कालोनी अम्बाला छावनी विधानसभा में आते ही ढेरों विकास कार्य करवाए : गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले डिफेंस कालोनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं था, जैसे ही यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में आया तो उन्होंने यहां जो भी कार्य उनके संज्ञान में लाए गए उन्हें करवाया। आगे भी इस क्षेत्र के लोगों द्वारा जो भी कार्य बताए जाएंगे उन्हें पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कच्चे बांध रोड को पक्का करने के कार्य पर लगभग सवा करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसमें 50 लाख रुपए की राशि उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से तथा 75 लाख रूपए की राशि कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा खर्च की जाएगी। उन्होनें कहा कि इस बांध के बनने से डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा रोड का निर्माण प्रारंभ होने से आज लोगों की यह पुरानी मांग भी पूरी हो गई हैं। इससे पहले डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ नजदीक लगते क्षेत्रों में उन्होंने विकास कार्यो को पूर्ण करवाया है। डिफेंस कॉलोनी में नालियां, गलियां, सड़कें, स्ट्रीट लाईटों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं, सीवरेज का कार्य भी यहां पर करवाने का काम किया जा रहा हैं।

जहां विकास कार्यों के दर्शन नहीं होते थे वहां विकास कार्य करवाए : गृह मंत्री अनिल विज

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डिफेंस कालोनी ही नहीं, बीडी फ्लोर मील के पीछे जितने भी कॉलोनियां है जहां पर विकास कार्यों के दर्शन तक नहीं होते थे, वहां पर उन्होंने विकास कार्य करवाए। इसके साथ-साथ चन्द्रपुरी, सुन्दर नगर जोकि विकास कार्यो से अछुता था, वहां पर भी विकास कार्य करवाए।

उन्होंने कहा काम करना हमारा धर्म हैं। उन्हेंने बताया कि सन् 1999 में मैंने यहां पर पेयजल की पाईप लाईन डलवाई थी, समय के मुताबिक अब क्षेत्र बढ् गया हैं, इसलिए लोगों को आगे पेयजल की समस्या न हो इसके लिए अद्दोमाजरा से दूसरी पेयजल पाईप लाईन कलरहेड़ी तक बिछाई जा रही है। यहां पर बूस्टर भी बनाया गया हैं ताकि बिना मोटर के तीसरी मंजिल तक आसानी से पानी पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *