October 23, 2024

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सातवें दिन अरुणाचल प्रदेश पहुंची। इससे पहले यात्रा असम से होकर गुजरी। जहां यात्रा के काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP के गुंडों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं।

एक ही दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा था कि कांग्रेस की न्याय यात्रा को सुरक्षा नहीं दी जाएगी, यात्रा शहर से नहीं जाने देंगे।

जयराम रमेश ने कहा- मेरा BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से निवेदन है कि वे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से सिर्फ 2 बातें कहें।

पहला- हमें RSS-BJP के लिए उनकी वफादारी का कोई नया सबूत नहीं चाहिए। दूसरा- जिस रास्ते से जेपी नड्डा जी की रैली निकली थी, उसी रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने की अनुमति दें।

पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा- हम जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के द्वारा असम की सुंदरता, सांस्कृतिक इतिहास और समन्वय को प्रकाशित कर रहे हैं। वहीं, BJP सरकार अपनी छोटी मानसिकता से बार-बार लोगों को परेशान कर रही है।

राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर जाकर शांति और अमन की प्रार्थना कर रहे हैं और इस यात्रा को भरपूर जन-समर्थन मिल रहा है।

BJP के गुंडे अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदार, व्यापारियों, ठेला चालकों, युवाओं को धमकी दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि BJP के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की नींद उड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *