October 22, 2024

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, कई स्थानों पर बारीकी से जांच की, जांच में सब कुछ ठीक पाया। उन्होंने शहर की उचित सफाई व्यवस्था मिलने पर मेयर मदन चौहान व निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के कार्य की सराहना की। साथ ही निगम अधिकारियों की पीठ थपथपाई।

सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण के बाद मंत्री काफिले के साथ अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंची। मंत्री को देखकर अधिकारी व कर्मचारी हैरान रह गए। सबसे पहले मंत्री नगर निगम के परिवार पहचान पत्र हैल्प डेस्क पर गई। यहां तैनात कर्मचारी सिद्धार्थ, अंकिता व अन्य से विस्तार से बातचीत की।

उन्होंने पूछा कि परिवार पहचान पत्र में किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। कर्मचारियों ने उन्हें परिवार पहचान पत्र बनाने की कार्यप्रणाली व वर्क रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया।

मौके पर मंत्री ने अपने कार्य के लिए आए लोगों से भी बातचीत की। आजाद नगर के मुकेश कुमार, ग्रीन पार्क के बलदेव कुमार व महिला नीलम से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह अपनी फैमिली आईडी ठीक कराने आए है।

कर्मचारियों का व्यवहार बहुत ही सराहनीय है और वे उनका सहयोग करते है। इस दौरान मेयर मदन चौहान ने मंत्री को बताया कि नगर निगम यमुनानगर में शहरवासियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्प डेस्क शुरू कराया गया है।

एक ही छत के नीचे शहरवासियों को परिवार पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र में आय, जाति, नाम, मोबाइल नंबर आदि तस्दीक एक ही डेस्क पर हो रही है। यह डेस्क प्रदेश के नगर निगमों की पहला डेस्क है। इससे पहले शहरवासियों को इस संबंध में अलग-अलग विंग में जाना पड़ता था।

मेयर की बात सुनकर मंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है। इस बारे में वे मुख्यमंत्री से बात करेंगी ताकि प्रदेश के अन्य नगर निगम कार्यालयों में भी इस तरह की सुविधा की जाए। यहां से मंत्री ढांडा नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंची।

बतां दे कि यहां पर प्रॉपर्टी आई वेरिफिकेशन, प्रॉपर्टी टैक्स जमा, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन सहित अन्य जनता से जुड़ी सुविधाएं दी जाती है। इसके बाद मंत्री ने निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को जनहित तक पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कार्यालय में छोटे छोटे कार्यों के लिए न भटके। उनके होने वाले कार्यों को बिना समय गवाए किया जाए। इससे जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *