October 22, 2024

भूतपूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बल के सेवामुक्त कर्मचारी व HAP 819 के बर्खास्त कैंडिडेट (पुरुष व महिला) के लिये हरियाणा पुलिस जिला यमुनानगर में विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की भर्ती हेतू विशेष अवसर। 27 विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की, की जानी है भर्ती, आवेदक दिनांक 6 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे जिला पुलिस लाइन जगाधरी पहुंचे।

                जैसा कि हरियाणा पुलिस अधिनियम -2007 की धारा 21 में उल्लेखित है, के अनुसार एक वर्ष की नियत अवधि के लिये अनुबंध आधार पर जिला पुलिस यमुनानगर में विशेष पुलिस अधिकारी के रुप में सहायक पुलिस बल स्थापित किये गये थे।

जिनके अभी जिला यमुनानगर में 27 रिक्त पदों पर और भर्ती की जानी है। इच्छुक आवेदक अपने प्रार्थना पत्र व मूल शिक्षा प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक एंव हरियाणा पुलिस अधिनियम सुरक्षा बल का सेवा मुक्ति प्रमाण पत्र सहित व चार पासपोर्ट साइज़ फोटो को दस्ती दिनांक 6 जनवरी 2024 को सुबह 9.00 बजे जिला पुलिस लाइन जगाधरी पहुंचे।

1 भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों /अर्द्धसैनिक बल के सेवा मुक्त कर्मचारी व HAP 819 के बर्खास्त कैंडिडेट पुरुष व महिला जिनकी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच है और उन्हें अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा अवस्था के कारण सेवा से ना हटाया गया हो पात्र होंगे ।

2.इस तरह के पात्र स्वंय सेवक भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बल व HAP 819 के बर्खास्त कैंडिडेट (पुरुष व महिला) केवल एक वर्ष की अवधि के लिये जाएंगे।

3.भूतपूर्व सैनिकों एंव अर्द्धसैनिक बल  व HAP 819 के बर्खास्त कैंडिडेट (पुरुष व महिला) की रिक्त पदों पर भर्ती कि जानी है।

4. आवेदक अपने संबंधित विभाग से दिनांक 31 दिसंबर 2023 तक सेवानिवृत्ति होना चाहिए।

5. इन नियमों व शर्तों का विवरण आप पुलिस लाइन यमुनानगर के नोटिस बोर्ड पर या हरियाणा पुलिस की वेबसाइट www.haryanapolice.gov.in के जिला पुलिस यमुनानगर के लिंक पर देख सकते हैं।

6.विस्तृत जानकारी साक्षात्कार के समय दी जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *