April 10, 2025
WhatsApp Image 2023-12-23 at 1.29.24 PM

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में महाभारत के समय में पूरे भारत का संगम हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का असम से गहरा संबंध था। श्रीकृष्ण की पत्नी रुकमणी असम से थी। इसलिए असम में श्रीकृष्ण को दामाद मानते हैं। महाबली भीम ने भी असम में शादी की थी।

अर्जुन ने उनके राज्य पड़ोसी मणिपुर में शादी की थी। उन्होंने कहा कि अंग्रेज सोचते थे कि भारत को अंग्रेजों ने बनाया है, लेकिन यह सत्य नहीं है। भारत का इतिहास बहुत पुराना है। यहां की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। उन्होंने गीता महोत्सव में निमंत्रण के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से महोत्सव को मिला अंतर्राष्टï्रीय स्वरुप:ज्ञानानंद
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से गीता जयंती को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का स्वरुप मिला। इस वैश्विक गीता पाठ से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस वैश्विक गीता पाठ का संदेश पूरे विश्व में जाएगा और पूरे विश्व में इन उपदेशों से सदभावना, शांति का संदेश मिलेगा।

इस पवित्र ग्रंथ गीता ने पूरे विश्व में कुरुक्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस पवित्र गं्रथ गीता के उपदेशों में मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया गया है। आज करीब 1 करोड़ 25 लाख लोगों ने एक साथ वैश्विक गीता का पाठ किया है, यहीं नहीं हर की पौड़ी, नर्मदा किनारे, वैष्णों देवी सहित कई स्थानों पर वैश्विक गीता का पाठ किया गया है तथा 950 से ज्यादा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालय इस वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *