April 16, 2025
khattar with shah

अमित शाह 22 दिसंबर को कुरुक्षेत्र के गीता जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। उसके बाद वह शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां चंडीगढ़ के अफसरों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। इस मीटिंग के बाद ही हरियाणा गृह विभाग की रिव्यू मीटिंग करेंगे।

चर्चा है कि वह पुलिस अधिकारियों से प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे पर फीडबैक हासिल करेंगे। शाह का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रदेश महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी से दूसरे नंबर पर पहुंच गया। यही नहीं अपराध के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।

क्योंकि केस दर्ज होने के बाद भी आरोप पत्र दाखिल करने में लचर कानून-व्यवस्था की वजह से हरियाणा तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। हरियाणा ने इस साल डकैती के मामले में यूपी और दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। अपहरण के केस भी प्रदेश में बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *