April 18, 2025
6be47035-a4cc-48fe-8fd1-7879791fd8e3

 ऑनलाईन सर्विस व ई-टेंडर व्यवस्था सरकारी खजाने के पक्के खाले के समान हंै जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का 100 फीसदी लाभ पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंंचता है। ऑनलाईन सेवाओं से भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है और पारदर्शिता बढ़ी है।

भाजपा के सवा 9 साल के प्रशासन में 19 लाख नए बी.पी.एल. कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से घरौंडा हलका के 12.50 हजार कार्ड है। सभी बीपीएल कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और आने वाले समय में इनकी आवास की समस्या को भी दूर किया जाएगा।

यह बात आज घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के गांव पिंगली और हसनपुर पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। पिंगली में सरपंच प्रतिनिधि नरेश शर्मा और हसनपुर में जगबीर सिंह व अन्य ग्रामीणों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया।

हरियाणा के विकास संबंधी लघु फिल्म दिखाई गई। जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने विकासात्मक गीत प्रस्तुत किए। घरौंडा नगर पालिका के अध्यक्ष हैप्पी गुप्ता ने संकल्प शपथ दिलाई। विधायक कल्याण ने विभिन्न विभागों के तारे में छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा की यात्रा का उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना, पत्रों को उनका लाभ दिलाना, फीडबैक प्राप्त करना है। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि देश 1000 साल गुलाम रहा।

मुगलों व अंग्रेजों ने यहां की धन दौलत को तो लूटा ही, देश की समृद्धि प्राचीन संस्कृति को भी तहस-नहस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए यह अपेक्षित है कि हर व्यक्ति ईमानदारी में निष्ठा से कार्य करें विधायक ने कहा कि कोरोना काल को छोडक़र 9 साल में हर क्षेत्र में सरकार ने विकास कराया है।

योजनाएं पहले भी बनती थी, नारे पहले भी लगाए जाते थे लेकिन वे अधूरे रह जाते थे। भाजपा राज में हर योजना पर गंभीरता से काम हो रहा है। आज आयुष्मान चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के सालाना इलाज की सुविधा उपलब्ध है। हरियाणा में करीब 800 प्राइवेट अस्पताल पैनल पर हैं। उन्होंने कहा कि गरीब की कोई बिरादरी नहीं होती। योजनाओं का लाभ वर्ग के गरीबों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही घोटाले पर लगाम लग गई। देश का खजाना भरने लगा। नतीजतन सडक़ों, गलियों, नालियों, चौपालों, समुदाय केन्द्रों, स्टेडियमों, अस्पतालों का निर्माण होने लगा। गांव में आज 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। नौकरियां मेरिट पर दी जा रही है। उनमें हलके के गांव कोहंड में 82 युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। कांग्रेस ने 10 साल में बुढ़ापा पेंशन 500 बढ़ाई तो भाजपा ने 9 साल में 2 हजार।

भाजपा सरकार ने विवाह शगुन योजना की राशि 31 से बढ़ाकर 71 हजार और मकान मरम्मत की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 80 हजार कर दी है इस मौके पर उन्होंने दयाल योजना पर भी निवृत्त प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2015 में फर्जी राशनकार्ड, पेंशन व फर्जी दाखिले बंद होने से सरकार को एक हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *