April 19, 2025
kanwar pal gujjar
पूरे देश में दिवाली के त्यौहार की धूम रही। हरियाणा के स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने रविवार को दिवाली पर्व जगाधरी में अपने घर में परिवार के साथ मनाया।
कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने दिवाली पर्व की सभी प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है और सभी के जीवन में खुशियां लाएं।
उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए अपने आप को सर्मिपत करे। उन्होंने कहा कि वोकल फार लोकल के लिए पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान से बल मिला है।
पांच राज्यो के चुनावों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही जनता के हितों के लिए काम किया है जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल खड़ा हो रहा है।
भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी और पांचो राज्य में अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। केंद्र में भी मोदी सरकार अपनी जीत की हैट्रिक लगाएगी।
बता दें कि दिवाली पर्व पर पूरे दिन कैबिनेट मंत्री के घर बधाई देने के लिए तांता लगा रहा और प्रदेश भर से आए हुए कार्यकर्ताओं ने घर पर आकर दिवाली की बधाई दी।
इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों से और यमुना नगर के भाजपा पदाधिकारी और अन्य नेता भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *