April 21, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में दो दिन के बाद अब मौसम 21 अक्टूबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

हालांकि 21 अक्टूबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका हल्का प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।

उसके प्रभाव के कारण राज्य में 21 की रात से 23 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं में बदलाव से राज्य में 15 अक्टूबर की रात से 17 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हरियाणा में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश रोहतक जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 19.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इसके बाद करनाल में 17.0 एमएम, मेवात में 15.5, हिसार में 14.0, यमुनानगर में 12.5 एमएम बारिश हुई।

पंचकूला को छोड़कर अन्य शेष जिलों में बारिश का आंकड़ा 10.0 एमएम से कम रहा। बारिश से रात के तापमान में गिरावट देखी गई।

जबकि दिन के तापमान में महेंद्रगढ़ को छोड़कर अन्य जिलों में गिरावट देखी गई। यहां का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *