April 22, 2025
haryana police

हरियाणा पुलिस में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। मंगलवार को 4 IPS और 47 HPS का तबादला कर दिया गया।

इनमें साउथ रेंज रेवाड़ी के IG राजेंद्र कुमार को हरियाणा स्टेट इन्फॉर्समेंट ब्यूरो का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

हिसार के SP गंगाराम पूनिया को यमुनानगर का नया SP बनाया गया है। यमुनानगर के SP मोहित हांडा अब हिसार के नए SP होंगे।

HPS अधिकारियों में कुलदीप सिंह को गुरुग्राम से बदलकर कैथल के गुहला का SP लगाया गया है।

अशोक कुमार को हिसार का डीएसपी लगाया गया है। जोगिंदर शर्मा को अंबाला से बदलकर कालका का ACP लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *