April 22, 2025
arjun chautala

हरियाणा के कैथल स्थित बुधवार देर रात गांव नरड में इनेलो नेता अर्जुन चौटाला पहुंचे और ग्रामीणों को संबोधित किया।

अर्जुन चौटाला ने ग्रामीणों को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के कैथल में होने वाले सम्मान दिवस का निमंत्रण दिया। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आएदिन इनेलो का काफिला बढ़ता जा रहा है। लोगों का रुझान इनेलो पार्टी की ओर बढ़ रहा है।

अर्जुन चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। अब जनता प्रदेश में बदलाव देखना चाहती है।

इस बार प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि किसकी सरकार बनाएगी। इनेलो पार्टी ने अब तक गरीब, किसान, मजदूर के लिए ही कार्य किया है और आगे भी ऐसे ही कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी तो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

इसके बाद अर्जुन चौटाला ने ग्रामीणों को सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण दिया और पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष स्व.बुधराम के घर भोजन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *