May 15, 2025
priyanka MP

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन की कमान संभालेंगी। मध्यप्रदेश में वह लगभग 40 जनसभाएं और रैलियां करेंगी।

एक दिन में उनकी 2 से 3 रैलियां रहेंगी। चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका कमोबेश हर दूसरे दिन यहां रहेंगी।

प्रियंका के साथ कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे, लेकिन मध्यप्रदेश में कैंपेन की रणनीति को अंतिम रूप प्रियंका ही देंगी।

राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभाएं करेंगी।

कांग्रेस के चुनाव रणनीतिकारों ने इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। प्रियंका के ऑफिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की घोषणा होते ही प्रियंका गांधी के MP में दौरे शुरू हो जाएंगे।

हमने कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से सवाल किया कि क्या प्रियंका MP में कैंप करेंगी? तो जवाब मिला कि ऐसा नहीं होगा। प्रियंका औसतन हर दूसरे- तीसरे दिन मध्यप्रदेश में होंगी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित कहते हैं कि प्रियंका गांधी जिस सरलता से विषय को उठाती हैं, उसका अन्य राज्यों में भी असर हो रहा है।

भाजपा माने या न माने, प्रियंका जी उनके लिए एक चुनौती बन रही हैं। प्रियंका एक तरह से भाजपा को भी नीतियों की दिशा दिखा रही हैं।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के मुद्दे पर जिस मुखरता के साथ काम किया है, उसके चलते वह महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *