October 24, 2024
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा यमुनानगर में भी भव्य कार्यालय बनाया गया है। इस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
यह ऐसा स्थान है जहां पर कार्यकर्ता बैठ कर अपनी बैठक कर सकते है और एकजुट होकर आगामी रणनीति बना सकते है। मुख्यमंत्री ने पार्टी की ओर से बनाए गए कार्यालय यमुना कमल के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम के दौरान वीरवार को भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय यमुना कमल का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यालय में लगी मां भारती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान मेयर मदन चौहान,भाजपा नेता देवेन्द्र चावला, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व बलवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *