October 22, 2024
यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज चंडीगढ़ में उन्होंने हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की।
विधायक सर्वप्रथम बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला से मिले और और थर्मल पावर प्लांट में चल रहे एजिटेशन को खत्म करने को लेकर बात की व शहर में बिजली व्यवस्था को ओर कैसे बढिय़ा की जाए व बिजली कनेक्शन व स्पलाई से सम्बन्धित कई विषयों पर उनसे विस्तृत रूप से चर्चा कर उन्हें सभी विषयों से अवगत कराया।
उन्होंने अर्बन लोकल बॉडीज मिनिस्टर कमल गुप्ता से मिल कर उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी, प्रोपर्टी टैक्स और रजिस्ट्री एनडीसी पोर्टल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट,अमृत योजना आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
अरोड़ा ट्रांसपोर्ट व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा व कैबिनेट मंत्री बनवारीलाल से भी मिले और उनसे शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर में लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए वह सदा से प्रयास करते रहे हैं, आज इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की। सभी मंत्रियों के साथ उन्की सकारात्मक चर्चा हुई और सभी मंत्रियों ने कहा कि वो उनके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर देंगे।
अरोड़ा ने कहा कि सडक़ ,बिजली, पानी, स्वच्छता प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी टैक्स, एनडीसी पोर्टल आदि लोगों के रोजमर्रा के जरूरत के कार्य है यह कार्य समय पर लोगों के हो जाने चाहिए। भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है कि तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के काम करने के तरीके को लेकर भी सम्बंधित मंत्रियों को अवगत करवाया और कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि जनता के कार्य करते समय अगर कोई छोटी बड़ी दिक्कत पेश आती है तो नागरिकों का सहयोग करते हुए उनकी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *