October 23, 2024

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंचकूला में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम की तर्ज पर अम्बाला छावनी में भी एक बढ़िया ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा वह चाहते हैं कि पंचकूला में ऑडिटोरियम 1500 दर्शकों की क्षमता है, मगर अम्बाला छावनी में ऑडिटोरियम 2 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनें।

श्री विज शनिवार प्रात: गोबिंदनगर चौक के निकट रक्षा मंत्रालय की जमीन पर ऑडिटोरियम बनाने को लेकर अम्बाला के नवनियुक्त डीसी डा. शालीन और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ विनीत लौटे से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने खाली पड़ी सैन्य भूमि का निरीक्षण किया और कहा कि यह स्थान मुख्य जगाधरी रोड के ठीक पास है और यह स्थान ऑडिटोरियम बनाने के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बेहतरीन किस्म का ऑडिटोरियम अम्बाला छावनी में बनाया जाए जहां सुविधाएं उपलब्ध हो।

गृह मंत्री विज ने ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, संजीव वालिया, कपिल विज, विपिन खन्ना, गोपी सहगल, सुरेन्द्र तिवारी, शैली खन्ना, अजय बवेजा, बीएस बिन्द्रा, श्याम अरोड़ा, दीपक भसीन के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *