October 23, 2024

अम्बाला/समृद्धि पराशर: अपराध नियन्त्रण एवं अनुसंधान संगठन की अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल की इकाई द्वारा एक आयोजन आम्रपाली रिजोर्ट में अनुकुमार मंडल महासचिव द्वारा किया गया। जिसमें अम्बाला जिला के प्रधान डा. आर.के. मिनहास, यमुनानगर के प्रधान आशा सिंह व करनाल के प्रधान विनोद कुमार ने शिरकत की।

इस मौका पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। यह सारा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरायल के दिशा निर्देश पर किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी अगन्तुकों को यह शपथ दिलवाई गई हरियाणा के सभी जिलों में नशे के विरूद्ध पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस मौका पर कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नत भी किया गया जिनमें मुख्यतः शमी महरोल को हरियाणा का मीडिया कोआर्डिनेटर नियुक्त किया तथा नए सदस्यों को भी ज्वाईन करवाया गया।

जिसमें महिला शक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौका पर राष्ट्रीय उपप्रधान नरेन्द्र सिंह, हरियाणा प्रदेश उपप्रधान कैप्टन अवतार सिंह, हरियाणा प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह वालिया, मंडल अध्यक्ष रोहित जैन, मुकेश कुमार मंडल उपप्रधान के इलावा डी.पी. सिंह, अमित तिवारी, भूपिन्द्र सिंह, दिपू, कालू, पवन कुमार अरोड़ा, सूरज पाल, धर्मेश कुमार, सुखविन्द्र सिंह, हनीश, कृष्णा सोढी, इशा व पूजा आदि को संगठन से जोड़ा गया। इस महिला शक्ति ने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान के साथ मिलकर समाज की भलाई के लिए अधिक से अधिक कार्य करेंगे।

कैप्टन अवतार सिंह द्वारा भी सोनू शाह नामक एक व्यक्ति को संगठन से जोड़ा गया तथा लीगल एडवाईज राजीव वालिया व चांद दीप के द्वारा भी संगठन में बैठे लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब-जब भी संगठन को कानून मदद की आवश्यकता होगी वे संगठन के साथ होंगे। विनोद कुमार जिला प्रधान करनाल द्वारा अपने साथ लाए पांच व्यक्तियों दक्ष धीमान, यश धीमान, श्रीपरमार व दो अन्य को संगठन के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम का समापन जलपान के बाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *