
Chandigarh: Haryana Minister of State for Social Justice and Empowerment, Krishan Kumar Bedi addresses a press conference, in Chandigarh on July 10, 2019. (Photo: IANS)
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कृष्ण बेदी ने इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर CMO में हलचल बढ़ गई है।
हालांकि CM मनोहर लाल इन दिनों कुरुक्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम में बिजी हैं। इस कारण से अभी उनके इस्तीफे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है।
अब चर्चा यह है कि बेदी फिर से राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर 2024 में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं। इसलिए उनके संगठन में जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं।
हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कृष्ण बेदी शाहाबाद विधानसभा से विधायक बनकर आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।
इसके बाद वह 2019 में भी चुनाव लड़े, हालांकि इस चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
चूंकि बेदी सीएम के काफी करीबी माने जाते हैं, इसके बाद उन्हें सीएम ने अपना पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया।
2019 में वर्तमान सरकार में सहयोगी JJP के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला का बेदी से छत्तीस का आंकड़ा है।
आए दिन दोनों एक दूसरे पर किसी न किसी बात को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।
हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में JJP विधायक रामकरण काला ने कृष्ण बेदी पर आरोप लगाए थे कि वह उनके काम में बाधा डालते हैं।