October 24, 2024

हरियाणा के रोहतक में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात पर आपत्ति जताई।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार किया और कहा कि वो दिन बीत गए कि जब भारत की राजनीति मुस्लिम वोट की दासी हुआ करती थी। कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण कर रही है।

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात की है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि उनकी सरकार आएगी तो बजरंग दल को बैन किया जाएगा।

इस पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन किए जाने की बात पर उल्टे हाथों लिया और कटाक्ष किया।

जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से कर रही है, यह गलत है। बजरंग दल एक राष्ट्र भगत संगठन है।

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। यह मुसलमानों के वोट हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे है। मगर वे कुछ हद तक मुस्लिम वोट को बांध सके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *