April 14, 2025
roti bank (1)

पुलिस लाईन अम्बाला में गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित करने के लिए रोटी बैंक स्थापित किया गया है। रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया जाता है। 24 अप्रैल 2023 को सहायक पुलिस अधीक्षक अम्बाला दीपक कुमार भा0पु0से0 ने हरी झण्डी दिखाकर भेंट की गई ई-रिक्शा को निःशुल्क भोजन वितरित करने के लिए रवाना किया।

यह ई-रिक्शा अम्बाला शहर निवासी सुखविन्द्र सिहँ ने गरीब लोगों को निशुल्क भोजन वितरित करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भोजन पहुँचाने के लिए ई-रिक्शा भेंट करने का सराहनीय कार्य किया है। ई-रिक्शा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक अम्बाला पुलिस के जवान दोपहर का भोजन आसानी से पहुँचा सकेगें।

अम्बाला पुलिस द्वारा शुरू किए गए रोटी बैंक से प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाने के लिए चार दिन अम्बाला शहर क्षेत्र व दो दिन अम्बाला छावनी क्षेत्र में दोपहर का भोजन निशुल्क वितरित किया जाता है। रोटी बैंक के लिए अम्बाला पुलिस और सभी समाजसेवी संस्थाएँ मिलकर कार्य कर रही हैं।

इसकी देखरेख की जिम्मेवारी उप-निरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक अम्बाला परिसर में पूर्व महिला पुलिस थाना में रोटी बैंक के लिए भोजन तैयार करने हेतू विशेष रसोई का प्रबन्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *