April 11, 2025
murmu

हरियाणा में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को किया जा रहा है। इसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चीफ गेस्ट होंगी। उनके आने को लेकर हिसार जिला प्रशासन व एचएयू ने तैयारियां शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति उस दिन हरियाणा में दो जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। हिसार में उनका हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ बजे लैंड करेगा।

सीएम मनोहर लाल या राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद वे सीधे रेस्ट करने के लिए फैकल्टी हाउस में जाएंगे। इस दौरान वे किसी से नहीं मिलेंगी।

उनका लंच कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय में ही होगा। करीब 3 बजकर 50 मिनट पर वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और 4 बजकर 50 मिनट पर वे समारोह से चली जाएंगी। HAU में उनके सभी कार्यक्रम 250 से 300 मीटर की रेंज में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *