April 16, 2025
army

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 12 अप्रैल को 4 जवानों पर फायरिंग साथी गनर ने ही की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी गनर देसाई मोहन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि जिन जवानों पर उसने गोलियां चलाईं, वह उसे जलील करते थे।

फायरिंग के दौरान सागर बन्ने, कमलेश आर, योगेश कुमार जे, संतोष कुमार नागराल मारे गए थे। इस घटना के बाद देसाई ने अफसरों को गुमराह भी किया था।

देसाई ने कहा था कि उसने कुछ संदिग्ध लोग देखे हैं, जो जंगल की तरफ भाग गए। उसके बयानों के आधार पर जब जांच की गई तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गनर देसाई मोहन ने जांच में बताया कि चारों जवान उसे जलील करते थे। शारीरिक उत्पीड़न करते थे। इसके चलते वह निराश हो गया था। पुलिस ने अभी वजह को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *