April 20, 2025
kirron kher

अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली शहर की सांसद और भाजपा नेता किरण खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि, ‘दीप कॉम्प्लेक्स (चंडीगढ़) में एक भी बंदा मेरे को वोट न दे तो लानत है।

जाकर छित्तर फेरने चाहिए उनको।’ दरअसल बीते बुधवार खेर राम दरबार कॉलोनी में एक कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करने गई थी। खेर ने हल्लोमाजरा में एक सड़क बनाने को लेकर वोट को लेकर टिप्पणी की थी।

खेर बोली की जब एनपी शर्मा चंडगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर नहीं थे तो उन्होंने दीप कॉम्प्लेक्स, हल्लोमाजरा के लिए MP फंड से 1 करोड़ रुपए की सड़क बनवाई थी। वहां पानी भर जाता था। ‘ जिसके बाद खेर ने यह विवादित टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *