February 4, 2026
jind accident

हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार सुबह GT रोड पर श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रॉली रोड पर पलट गई। जिससे 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 16 श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व मृतकों को सिविल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही यातायात को सुचारु करवाया।

हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे के करीब का है। मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। वह सब एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

इस बीच पानीपत में गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *