April 11, 2025
summers sunny sunlight

मैदानी इलाकों में गर्मी ने फरवरी में 122 साल का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में दिन का औसत तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इससे पहले फरवरी में 1901 में 0.81 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई के बीच संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इधर, मौसम विभाग ने भी 2023 में गर्मी के लिए पहली बार चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए क्या करें, क्या न करें की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक, जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 3 के बीच घर से न निकलें। बच्चों को बाहर खड़ी कार में अकेले ना छोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *