April 20, 2025
002

 उप पुलिस अधीक्षक कवलजीत सिंह ने पत्रकारों वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर दोपहर ग्रे पेलिकन होटल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में सिक्के निकालने पहुंचे गोताखोर राजीव उसके साथियों ने बोरी में शव देखा था। शहर पुलिस ने जब शव को बोरी से बाहर निकाला तो युवक का शव मिला था।

जिसकी बाजू, गर्दन, कान व टांगों पर धारदार हथियार से कट लगे हुए थे। निर्ममता के साथ उसकी हत्या की गई थी। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामले में गोताखोर राजीव की शिकायत पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तब उसकी पहचान हैप्पी वासी प्रताप नगर चौकी गुरु अर्जुन नगर के तौर पर हुई थी।

                     उप पुलिस अधीक्षक कवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अपराध शाखा -2 की टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझा दिया है। डीएसपी ने बताया मृतक हैप्पी के 40 वर्षीय पिता तरसेम सिंह ने बीते रविवार शाम को योजना बनाई। रात को सोते समय उसे मार डाला और सोमवार सुबह 4:00 बजे बोरी में बंद कर पश्चिमी यमुना नहर में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि तरसेम सिंह की 12 साल पहले हिसार की सीमा के साथ शादी हुई थी। तब उसके पास दो लड़के थे। बड़ा लड़का जो मर चुका है हैप्पी, आवारा किस्म का था। 6 महीने पहले ही उसे यह पता चला था कि तरसेम उसका सौतेला पिता है। वह परिवार को परेशान कर रहा था। पैसे और गाड़ी की मांग कर रहा था। हर रोज झगड़ा किया करता था। इतना ही नहीं वह तरसेम को मारने की फिराक में था। दुखी होकर तरसेम ने उसे मारने की योजना बनाई।आरोपी को  कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

                     डीएसपी कवलजीत ने बताया कि रविवार की रात जब हैप्पी सो गया तो तरसेम ने करीब 10:30 बजे तलवार से उसके सिर और गर्दन पर वार किए। इसके बाद उसे बाथरूम में ले गया। वहां शव को पैक करने के लिए टांगे काटी। उसके बाद उसे पॉलिथीन में लपेटकर बोरी में बंद किया। अगले सोमवार सुबह 4:00 सियाज गाड़ी से नहर में फेंक दिया। डीएसपी ने बताया कि सियाज गाड़ी भी बरामद कर ली है।

शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड के दौरान पूरी चेन को जोड़ा जाएगा। हत्या में जो भी दोषी मिला उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हाण्डा अपराध रोकने को लेकर नियमित प्रयासरत है। यह भी उसी का नतीजा है कि समय रहते इस ब्लाइंड मर्डर सुलझा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *