 
                16 दिसंबर के दिन को हर साल भारत विजय दिवस (Vijay Diwas) के रूप में याद करता है। ये वो तारीख है जब जो विश्व के इतिहास में अमिट हो चुकी है। आज ही के दिन यानी 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना (Indian Army) के सामने घुटने टेक दिए थे।
ये दिन भारत के वीर सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का है। यही वो तारीख है जब 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के लगभग 93000 जवानों ने भारत के सामने सरेंडर किया था।
इसकी नतीजा ये हुआ था कि, दुनिया का नक्शा ही बदल गया और नए देश बांग्लादेश (Bangladesh) का उदय हुआ। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन का इतिहास क्या है और क्यों इसका महत्व है।
1970 का साल खत्म हो रहा था। इस दौरान पाकिस्तान में आम चुनाव की शुरुआत हुई। इस चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान आवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर्रहमान ने अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए जीत हासिल की और अपनी सरकार बनाने का दावा किया।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जुल्फिकार अली भुट्टो इससे सहमत नहीं थे। पश्चिमी पाकिस्तान पर शासन कर रहे लोगों को पूर्वी पाकिस्तान की दखल मंजूर नहीं थी। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू हो गया था।
 
                             
                             
                             
                             
                            