September 1, 2026
1 sep 4
  • MIS पोर्टल पर 1 से 8 सितंबर तक भरना होगा डेटा, निदेशालय के आदेश

हरियाण ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना’ (MMDUY) के तहत छात्राओं को फोर्टिफाइड स्किम्ड फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर और प्रोटीन मिल्क बार उपलब्ध कराने जा रही है।

अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए मांग (डिमांड) दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 1 से 8 सितंबर तक MIS पोर्टल पर डेटा अपडेट करने का सख्त निर्देश दिया है।

8 सितंबर तक भरना होगा ऑनलाइन डेटा: शिक्षा विभाग का MIS पोर्टल 1 से 8 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। स्कूल प्रभारियों को 8 सितंबर तक अपने विद्यालय की मांग हर हाल में दर्ज करनी होगी।

उपलब्ध स्टॉक घटाकर बनेगी फाइनल डिमांड: स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल में पहले से उपलब्ध स्टॉक (सामग्री) को घटाकर ही कुल आवश्यकता का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करें।

केवल 9वीं से 12वीं की छात्राओं का डेटा मान्य: निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस मॉड्यूल पर सिर्फ कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं का ही डेटा भरा जाए। इसमें मिड-डे-मील (MDM) से संबंधित कोई भी जानकारी या डेटा शामिल नहीं किया जाएगा।

DEO की रहेगी सीधी नजर: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अपने स्तर पर पोर्टल लॉगिन करके यह देख सकेंगे कि किस स्कूल ने अब तक अपनी डिमांड दर्ज नहीं की है। ढिलाई बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है।