September 1, 2026
1 sep 2
  • खाटू श्याम से लौट रहे थे यूपी के श्रद्धालु, 15 घायल, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े

हरियाण ब्रेकिंग न्यूज :  कुंडली-मानसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। 14 गंभीर घायल थे, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के ग्रामीण शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।