August 4, 2026
4 aug 3
  • देर रात पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, खिलाड़ियों की थपथपाई पीठ

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का परचम लहराने वाले भारतीय खिलाड़ी मंगलवार अलसुबह वतन लौटे, तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल-3 भारत माता की जय और ढोल-नगाड़ों की थाप से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले इन एथलीटों का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में खेल प्रेमी और उनके परिजन मौजूद थे।

जैसे ही खिलाड़ी बाहर आए, उन पर फूलों की बारिश की गई और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस ऐतिहासिक पल पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सभी पदक विजेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके गले में मेडल देखकर पूरी टीम की पीठ थपथपाई।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड जीते

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की इस ऐतिहासिक पदक तालिका में 13 स्वर्ण (गोल्ड), 17 रजत (सिल्वर) और 9 कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक शामिल हैं। इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने विश्व खेल पटल पर अपनी मजबूत खेल क्षमता और उभरती हुई शक्ति का लोहा मनवाया है। हरियाणा के कुल 11 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

भारत के कुल 13 स्वर्ण पदकों में से अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ये सारे गोल्ड मेडल मुक्केबाजों ने अपने नाम किए हैं।

करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बने खिलाड़ी

खिलाड़ियों का स्वागत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इन जांबाजों ने सात समंदर पार अपने उत्कृष्ट और ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाया है। आज पूरा देश इन पर गर्व कर रहा है।

इन खिलाड़ियों की यह सफलता सिर्फ एक पदक नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो उन्हें खेल के मैदान में आगे बढ़ने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का हौसला देगी।