August 1, 2026
1 aug 8
  • हार्टअटैक और हादसों के मरीजों को तेजी से मिलेगा इलाज, 11 पुरानी जल्द होंगी बाहर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : महेंद्रगढ़ के नारनौल जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को पांच नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस उपलब्ध कराई हैं। इनके शामिल होने के बाद जिले में संचालित सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 26 से बढ़कर 31 हो गई है।

नई एएलएस एंबुलेंसों के संचालन से सड़क हादसों, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, प्रसव पीड़ा और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आपात स्थिति में शुरुआती एक घंटे को ‘गोल्डन ऑवर’ माना जाता है, जिसमें उपचार मिलने पर मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

11 एम्बुलेंस जल्द होंगी एक्सपायर