- टीचरों में हड़कंप, बच्चों की पढ़ाई-सुविधाओं का लिया फीडबैक
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : करनाल जिले के गांव बरसत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार सुबह एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार सोनी ने अचानक स्कूल में छापा मारा। स्कूल की घंटी बजने के बाद प्रार्थना की तैयारी चल रही थी, तभी एसडीएम की गाड़ी स्कूल परिसर में पहुंच गई। अचानक निरीक्षण से टीचरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एसडीएम ने स्कूल पहुंचते ही सबसे पहले टीचरों का हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया, ताकि देर से आने वाले टीचरों की जांच की जा सके। इसके बाद उन्होंने प्रार्थना सभा को ध्यानपूर्वक देखा और यह परखा कि प्रार्थना के अलावा अन्य कौन-कौन सी गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
कक्षाओं और सुविधाओं की जांच
मिड-डे मील की व्यवस्था को परखा
एसडीएम ने मिड-डे मील की व्यवस्था को भी परखा। उन्होंने रसोई में बन रहे भोजन के बारे में जानकारी ली और बच्चों से बातचीत कर उनकी पसंद-नापसंद जानी। इसके अलावा स्कूल के शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की भी जांच की गई।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य किसी में डर या पैनिक पैदा करना नहीं है, बल्कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि बच्चों और टीचरों दोनों की ओर से कुछ सुझाव सामने आए हैं। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए गए हैं।
व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
उन्होंने बताया कि हाल ही में बीते मंगलवार को सभी स्कूलों की एसडीएम कार्यालय में बैठक ली गई थी, जिसमें व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए थे। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य उन्हीं निर्देशों के प्रभाव को जांचना था।