July 31, 2026
31 july 17
  • पुलिस बोलीं- फोरेंसिक जांच होगी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  फरीदाबाद शहर में बैंक लॉकर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा के एक लॉकर से करीब 25 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण गायब हो गए। लॉकर धारक ने बैंक प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए ओल्ड थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-28 निवासी महिला सुदेश कपूर के अनुसार उन्होंने वर्ष 2013 में पीएनबी की ओल्ड फरीदाबाद शाखा में लॉकर लिया था। परिवार के उपयोग के लिए उन्होंने उसमें अपने और परिजनों के सोने के आभूषण सुरक्षित रखे थे। किसी पारिवारिक समारोह या शादी के अवसर पर जरूरत पड़ने पर वे लॉकर से गहने निकालती थीं।

मार्च में नहीं खुला लॉकर