July 17, 2026
17 july 16
  • मौके पर मौत, महिला यात्री घायल

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुग्राम से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कैब ने ओवरटेक लेन में चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में रखा लोहे का सरिया कैब ड्र्राइवर के शरीर के आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैब में सवार एक महिला यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया। कैब से निकालकर घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक ड्र्राइवर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।