February 26, 2026
theft

सोहना पलवल मार्ग पर स्थित एसएस ग्लास की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया पहले दुकानों ने पड़ोस में एक दुकान के ताले तोड़े उसमें से मिस्त्री के औजार निकाल कर दूसरी दुकान की छत पर जाकर जाल को काट कर दुकान के अंदर जाकर दुकान में रखा ।बिजली का सामान सीसा वायर आदि का करीब लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि यह उसकी चौथी चोरी है यहां पर एक तरह से चोरी का रिवाज हो चुका है।

चोरियां होती है पुलिस मामले दर्ज करती है लेकिन अभी तक किसी भी चोरी के मामले में पुलिस ने कोई सुराग नहीं लगाया। सोहना के ताजा हालत पर अगर नजर डाली जाए तो तक 2 दर्जन से अधिक चोरियां इस साल में हो चुकी हैं। अगर पुलिस कार्रवाई की बात करें तो अभी तक पुलिस ने किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया है। ना ही किसी चोर को गिरफ्तार किया है। इसी को लेकर सोहना व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष पनप रहा है। जिसको लेकर बीते सप्ताह व्यापारियों ने एक मीटिंग का भी आयोजन किया था।

जिसमें व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर के सामने लगातार हो रही चोरियों की शिकायत को लेकर एक ज्ञापन देना था ।लेकिन इस ज्ञापन को लेकर एसीपी ने व्यापारियों को पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। यह आश्वासन आश्वासन ही रह गया लेकिन कोई भी कमी नहीं हुई ।अब देखने वाली बात है क्या पुलिस के गिरेबान तक पहुंचते हैं रहेगा या व्यापारी इसी तरह चोरी की वारदातों से झूलता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *