May 30, 2026
30 may 4
  • बोर्ड चेयरमैन बोले- प्रश्न पत्र हो चुके सील

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा ली जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) के लिए आवेदन करने के लिए दोबारा पोर्टल खुलना मुश्किल है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने इसके लिए कारण भी बताया है कि तय विद्यार्थियों के हिसाब से प्रश्न पत्र सील हो चुके हैं, अब संख्या बढ़ने से दिक्कत होगी।

दोबारा पोर्टल खोलने की सवाल पर शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कहा कि जब अधिकारियों से बात की थी। उन्होंने बताया था कि जो फर्म एग्जाम ले रही है। उस फर्म ने प्रश्न पत्र सील कर दिए हैं। जितने उम्मीदवार थे उनके हिसाब से। अगर कोई नए अभ्यार्थियों को शामिल करते हैं या संख्या बढ़ती है, तो दोबारा से कवायद करनी पड़ेगी। प्रयास रहेगा कि एचटेट का एग्जाम गृह जिले में ही आयोजित करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि एचटेट एग्जाम में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, उसका प्रयास करेंगे। इसके अलावा पिछली बार जो दिक्कतें आई थी, उन पर कहा कि प्रयास रहेगा कि प्रयास रहेगा कि किसी भी प्रकार की अभ्यार्थियों को दिक्कत ना आए। पिछली बार की दिक्कत का दोहराव ना हो। अभ्यार्थियों के सुझाव पर ही यह तिथि में बदलाव किया गया है। जिससे अभ्यार्थियों को अतिरिक्त तैयारी का मौका दिया गया है।

बोर्ड चेयरमैन बदलते ही तिथियां बदली

बता दें कि डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को पत्रकार वार्ता करते हुए HTET परीक्षा की तिथियां घोषित की थी। उन्होंने कहा था कि 13 व 14 जून को एचटेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 26 मई को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को बदल दिया गया। नए अध्यक्ष शंकर धुप्पड़ को बनाया गया। जिन्होंन 27 जून को शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाला। वहीं 28 मई को नए अध्यक्ष शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा को पोस्टपोंड कर दिया।

20 दिन बाद होगी परीक्षा

एचटेट परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था। लेकिन इस परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया है। इसके लिए बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कारण बताया कि तीन दिन में सैकड़ों ई-मेल बोर्ड के पास आईं। कई लोगों ने कॉल भी किए, कुछ छात्र संगठनों ने ज्ञापन भी दिए, जिसमें कहा कि इतनी धूप में कैसे पेपर देंगे।

इसके अलावा 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) का भी पेपर है। यह डेट क्लैश कर रही थी। इसलिए HTET स्थगित करने का फैसला लिया। अब एचटेट की परीक्षा 4 व 5 जुलाई को हागी। जिसके कारण 2.45 लाख युवाओं का इंतजार 20 दिन बढ़ गया है।