May 29, 2026
29 may 15
  • 2.45 लाख युवाओं को करना होगा इंतजार, 13-14 जून को होनी थी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को पोस्टपोंड कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने पद से हटने से पहले तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था।

26 मई को ही बोर्ड चेयरमैन का पदभार संभालने वाले शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। अभी नई तारीखों को भी ऐलान नहीं किया गया है। इस फैसले का असर उन 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे है।

25 मई को किया था ऐलान: डॉ. पवन कुमार ने बोर्ड चेयरमैन रहते हुए 25 मई को एचटेट परीक्षा आयोजित कराने का ऐलान किया था। बताया था कि परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है। 13 जून यानी शनिवार को इवनिंग सेशन में और 14 जून यानी संडे को मॉर्निंग व इवनिंग दोनों ही सेशन में एग्जाम होगा।

OMR शीट खाली छोड़ी तो परीक्षा रद्द : बोर्ड चेयरमैन ने बताया था कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। यह कदम परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या बाद में ओएमआर शीट भरने जैसी संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए उठाया गया है।

जनगणना ड्यूटी वाले अध्यापकों को छूट : बोर्ड चेयरमैन ने साफ किया था कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना (Census) के कार्य में लगी हुई है, उन्हें इस परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। यानी जनगणना करने वाले अध्यापकों की ड्यूटी एचटेट परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी। इस निर्णय से शिक्षकों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे अपने वर्तमान विभागीय कार्यों को बिना किसी मानसिक तनाव के पूरा कर सकें।

डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा, सीसीटीवी-बायोमेट्रिक :परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।