May 25, 2026
25 may 2
  • डीजल के रेट में भी ₹2.70 का इजाफा

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में अब पेट्रोल 2.60 रुपए महंगा होकर ₹103 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 2.70 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹95.66 पर पहुंच गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

बता दें कि 10 दिन में ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। दो दिन पहले पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। वहीं18 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, 15 मई को पेट्रोल कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…

मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।

खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।

बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।