- तेज हवाएं भी चल सकती, सिरसा सबसे गर्म शहर
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतक में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा में रात का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद फिर से गर्मी तेज होने की संभावना है।
इन शहरों में यह रहा न्यूनतम तापमान
नारनौल में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, हिसार में 28.6 डिग्री और अंबाला में 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
अधिकतम में हल्की गिरावट
गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक बना हुआ है। जिस कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है।
मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए
गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए?
मिल सकती है आज से थोड़ी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 मई की रात और 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ तथा राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाही, धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
24 से फिर रहेगा शुष्क मौसम
हालांकि, 24 मई से 27 मई तक प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों कई स्थानों पर हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 22 से 23 मई के बीच भी कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।