February 21, 2026
21 feb 7
  • बोली- किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं बेटियां

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 16 फरवरी को उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) पदों की अंतिम चयन सूची जारी की। इस सूची में सिरसा जिले की रानियां निवासी सिमरन रानी ने इतिहास विषय में 18वां रैंक हासिल किया है।

बता दे कि सिमरन तहसील कॉम्पलेक्स रानियां में टाइपिस्ट के पद पर कार्यरत जोनी लाल गलगट की पुत्री हैं। सिमरन की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय सिमरन ने अपने माता-पिता, छोटे भाई-बहनों और गुरुजनों को दिया।

माता-पिता को दिया सफतला का श्रेय
सिमरन रानी ने बताया कि उनके माता-पिता ने कभी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया। सिमरन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान वह यूपीएससी की तैयारी भी करती रहीं। उन्होंने अपने माता-पिता को हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया।

इतिहास विषय में स्नातकोत्तर किया

सिमरन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रानियां के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। नौवीं कक्षा में उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा में हुआ, जहां से उन्होंने बारहवीं कक्षा नॉन-मेडिकल संकाय से उत्तीर्ण की। स्नातक के बाद उन्होंने संकाय बदलकर इतिहास विषय में स्नातकोत्तर किया।

बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं

सिमरन ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। यदि उन्हें समान अवसर और उच्च शिक्षा मिले, तो वे हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को स्वतंत्र रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।