November 27, 2025
_DSC4673
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2025 में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में आधुनिक एवं हाईटेक तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की योजना को बखूबी दिखाया गया है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की 35 वैश्विक भाषाओं में लिखी पवित्र ग्रंथ गीता का कक्ष भी उल्लेखनीय और सराहनीय है। इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे हरियाणा की प्रगति, भावी योजनाओं, पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश, कुरुक्षेत्र के प्रमुख तीर्थों का इतिहास, विशाल कर्व एलईडी पर महाभारत के मुख्य अंश देखने लायक है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्धियों और भावी योजनाओं को लेकर लगाए गए 25 स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने एक-एक विभाग की योजनाओं के बारे में फीडबैक ली और प्रदर्शनी के तथ्यों, साज-सज्जा और आधुनिक तकनीकी के बारे में प्रशंसा भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों के साथ समुह यादगारी चित्र करवाया और हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रुचि लेकर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी को देखा और प्रदर्शनी में प्रयोग की गई तकनीकी के बारे में जानकारी भी ली। इस हाईटेक तकनीकी के माध्यम से पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों और महाभारत के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेशों के बारे में भी दिखाने का अनोखा प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गौरवशाली इतिहास के साथ विकासात्मक स्वरूप का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जहां गीता की जन्मस्थली पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश दे रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धि देश के अग्रणी राज्यों में हरियाणा को अतुलनीय पहचान दे रही है।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक रणवीर सांगवान व शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने प्रदेश के गौरवमयी इतिहास के साथ ही 11 साल में बदलते हरियाणा के विकासात्मक पहलुओं को दर्शाती प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अन्य विकासोन्मुखी रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने प्रदर्शनी के बारे में अन्य अतिथिगणों को भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय डा. बीआर अंबेडकर संस्थान के निदेशक डा. प्रीतम सिंह, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिप उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, केडीबी सदस्य विजय नरुला, डा. एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, मेला प्राधिकरण के सदस्य डा. अवनीत वडैच, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सुशील राणा, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश कुमार, डा. संदीप छाबड़ा, रोशन बेदी, संजय चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *