October 24, 2024
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया की हाल ही के विधानसभा चुनावो में रादौर विधानसभा सीट से विधायक श्याम सिंह राणा हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री बने हैं, यमुनानगर विधानसभा सीट से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है ,आज कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें दोनों को सम्मानित किया गया किया गया।
 कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि उन्हें जो कृषि मंत्री कहा पद मिला है वह पद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का है, इस पद का पूरा मान सम्मान रखेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं के कहें मुताबिक विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिला यमुनानगर में विकास कार्यों की गति को धीमा नहीं होने दिया जाएगा, विकास कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है इसके कार्यकर्ता सदैव चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, किसानों की धान जीरी की फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की वर्तमान सरकार ने पहली कलम से ही लगभग 25000 युवाओं को नौकरी देकर ऐतिहासिक कार्य किया है इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र हैं।
 अभिनंदन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव विशेष चुनाव रहा है यह चुनाव सभी कार्यकर्ताओं ने अपना समझकर चुनाव लड़ा है, हर विधानसभा क्षेत्र में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है इसके लिए वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते है।
 यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वह संगठन के सच्चे सिपाही के तौर पर कार्यरत है, यह कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही है कि वह यमुनानगर से लगातार तीसरी बार हैट्रिक बनाने में कामयाब हुए हैं जबकि यमुनानगर विधानसभा सीट का इतिहास है कि यहां से लगातार दो बार भी कोई विधायक नहीं जीता अगर वह लगातार तीसरी बार विजेता है तो इसके लिए वह पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ने विपक्षी पार्टियों के एजेंट के तौर पर कार्य किया है उनके नाम उनके पास पहुंच गए हैं उन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
 इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला परिषद चेयरमैन रमेशचंद ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, सढौरा नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा नेता नेपाल राणा, पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, शशि दुरेजा, पुनित बिंदल, नितीन कपूर, मनीषा अग्रवाल, हैप्पी खेड़ी, हरपाल सिंह, अंकित गोयल, रानी कालड़ा सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *