October 19, 2024

प्रदेश के केबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार  प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी लोगों की आकाक्षाओं पर खरा उतरी है। तीसरी बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने जो बहुमत हासिल किया है वह भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास व सरकार की नीतियों को प्रदेश भर में समानता के साथ लागू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश मे  विकास को और गति दी जाएगी। कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर लोगों से सुझाव लेकर उन पर कार्य किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लगतार विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया। कोई भी ऐसा  क्षेत्र नहीं बचा जहां पर विकास कार्य ना हुए हों। युवाओं को रोजगार के अवसर बगैर खर्ची पर्ची के प्रदान किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा  कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये विकास कार्य का डंका बज रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी की दूरगामी सोच व विकास को समान विचारधारा ने पूरे प्रदेश में लोगो को एक एक सूत्र में पिरोने का प्रयाश जिसमे उन्हें काफी सफलता हासिल हुई युवाओं को मैंरेट के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान करके राज्य सरकार ने एक नई पद्धति की शुरुआत की है जिसकी चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसानो को एमएसपी में बढ़ोतरी करके सरकार ने यह साबित कर दिया है कि कल तक जो लोग आलोचना करके नहीं थकते थे आज वही लोगमुंह दबाकर सरकार की प्रशसा करते नहीं थकते। उन्होंने इस अप्रत्याशित जीत के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *