October 19, 2024

oplus_0

हरियाणा की सियासत में इन दिनों नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ साथ जलेबी भी खूब चर्चित है। जलेबी आजकल सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि राजनीतिक व्यंग का भी मुद्दा बन चुकी है। इसी बीच शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व  मंत्री असीम गोयल ने भी लगभग 3 क्विंटल जलेबी बांटकर नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न अम्बाला शहर वासियों के साथ मनाया।
इतना ही नहीं पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी जलेबी भिजवाई। असीम गोयल ने राहुल गांधी और हुड्डा को डिब्बों में पैक कर जलेबी भिजवाई। जिसके ऊपर उन्होंने “नायब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्ट्री की जलेबी” लिखकर भिजवाया।
इस दौरान असीम गोयल ने अपने आवास के बाहर आमजन को भी जलेबी वितरित की और नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जलेबी बांटी जा रही है। इतना ही नहीं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हम जलेबी भिजवा रहे हैं।
क्योंकि राहुल गांधी हरियाणा आकर इटालवी ज्ञान बांट रहे थे,वो फैक्ट्री की जलेबी खाना चाहते थे। इसलिए हमने उन्हें नायब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्ट्री की जलेबी भिजवाई है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यो हरियाणा सै प्रधान यहां इटालवी ज्ञान नहीं चलता। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हवा में चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा जड़ और जमीन से जुड़े व्यक्ति को पसंद करता है।
जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार कर रही कांग्रेस,एक एक कर सब निकल रहे
कांग्रेस के नेता अजय यादव ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर एक बार फिर कांग्रेस को भाजपा के निशाने पर ला दिया है। अंबाला में इस मुद्दे पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी कांग्रेस पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार कर रही है और एक एक करके सब निकल रहे हैं। इनमें बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जूते चलते हैं।
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे पहले सक्रिय सदस्य बने हैं। विश्व का सबसे बड़ा संगठन भाजपा है और मैं इससे जुड़ा हूँ ये मेरे लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *