October 18, 2024
असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने नायब सिंह सैनी को एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी केे नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। नायब जी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर पूरे प्रदेश की जनता में
खुशी की लहर है।
उन्होंने जनता को बधााई देते हुए कहा कि जनता ने नायब सैनी के करीब दो माह का कार्यकाल देखा है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दो माह में ही प्रदेश की जनता के लिए अनेक फैसले लिए हैं अब उन्हें आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम किया जाएगा।
जनता ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देकर विकास की राह चुनी है। बता दें कि आज गुरुवार को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इसके साथ ही मंत्रीमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। जिसे लेकर प्रदेश जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। पचंकूला में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कलाकारों ने हरियाणा की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री व राजनेताओं की उपस्थिति रही। प्रदेश के सभी अंचलों से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदेश देते हुए कहा कि नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास और नवनिर्माण को गतिमान रखने वाले जनादेश के लिए सर्वप्रथम 2.80 करोड़ अपने परिवारजनों का हार्दिक आभार। मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का मुख्य सेवक बनने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। प्रधानमंत्री जी हरियाणा से आपका विशेष स्नेह हमें निरंतर
परिश्रम करने के लिए असीमित ऊर्जा प्रदान करता है।
आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में हरियाणा विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।विकास की ये नॉनस्टॉप यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी। पूर्ण बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सुशासन,समानता और गरीब कल्याण के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *