October 18, 2024
हरियाणा के  कैबिनेट मंत्री अनिल विज का वीरवार को सर्किट हाउस अम्बाला छावनी में पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य अभिन्नदन किया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि सारे विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वशिष्ठ पहचान बनाई हैं। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर प्रदेश इस मुकाम पर पहुंचा है और हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।
उन्होनें कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में सारे चुनाव के दौरान इस बात को महसूस किया गया कि हमने अम्बाला छावनी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में काम किए है। हम लोगों की समस्याओं को जानते है उनकी नब्ज को पहचानते हैं और उन्हीें के आर्शीवाद से मैंने अम्बाला छावनी में विकास कार्यो को करवाने काम किया है।
उन्हीं के सहयोग एवं आर्शीवाद से मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस डॉक्टर को मरीज की नब्ज देखनी नहीं आती उसे अपनी दुकानदारी बंद कर देनी चाहिए और यहीं हालात कांगे्रस के हैं। वह तो चुनाव के दौरान अपने आप को मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे, आईना अब सबके सामने हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हमने काम किया है, काम करेंगे नारे के साथ चुनाव में प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इन कार्यो को तेजी से करवाते हुए अम्बाला छावनी को और सुन्दर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें कहा कि सरकार में काम करने के लिए शासन और प्रशासन होते हैं, यह दोनों एक पहिए होते है, दोनों को समान रूप से चलना होता हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे अपनी पूरी ताकत शक्ति लगाकर जनहित से जुड़े कार्य एवं विकास कार्यो जोकि चल रहें हैं या आगे किए जाने हैं, उन्हें करवाएं। हर काम का कैलेण्डर बनाए और समय बद्ध तरीके से उसे करवाएं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि आप लोगों ने जो बहुमत दिया है वो काम है काम करने का, काम करवाने मुझे आते हैं। अपने शहर में विकास कार्यो को और तेजी से करवाने का काम करूंगा। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि आप ने मेरा मान सम्मान किया है उस सम्मान के तहत मैं पूरे अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को और तेजी से काम करूंगा।  पूरे प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरी मिली हैं। आज ही लगभग 25 हजार युवाओं को भर्ती का परिणाम घोषित किया गया हैं।
इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, रवि सहगल, बीएस बिन्द्रा, श्याम सुन्दर अरोड़ा, फकीर चंद, जसबीर जस्सी, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, टीटू बंसल, बलकेश वत्स, परवेश शर्मा, अभिषेक धीर, चेतन कोहली, अभिकांत वत्स के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *