October 20, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदने का काम किया जाएगा। किसानों को तय समयबद्ध में फसल खरीद का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

सरकार किसानों की हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार को पीपली, लाडवा व बाबैन अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे।

यहां पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए धान की ढेरियां पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से धान की नमी भी चैक की।

उन्होंने इस मौके पर किसानों, आढ़ती व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके धान के खरीद कार्य के बारे में जानकारी भी हासिल की।

उन्होंने कहा कि धान खरीद से सम्बन्धित जो पैरामीटर हैं उसके तहत धान को  खरीदने का काम किया जा रहा है। धान के साथ-साथ बाजरे की भी सरकारी खरीद की जा रही है।

इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि मिलर्स के साथ कल उन्होंने बैठक की थी, उनकी जो समस्याएं व परेशानियां है उसे सुना गया है और उसका समाधान करने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जायेगा।

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि एमएसपी पर धान की खरीद की जाएगी।  उन्होने इस मौके पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और इसके लिए आमजन का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि शपथ समारोह से पहले पूर्व घोषित वायदे के अनुरूप 25 हजार पदों का रिजल्ट जल्द निकाल दिया जाएगा। एक विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फसी हुई पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *