April 19, 2025
Winters weather

हरियाणा में मौसम बदलाव की ओर है। बारिश न होने के बाद भी दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

24 घंटे में सूबे के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। यहां का रोहतक जिला ऐसा रहा जहां तापमान में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

यहां अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा 7 ऐसे जिले रहे, जहां दिन का पारा 34 से कम रिकॉर्ड किया गया।

इनमें अंबाला, करनाल, भिवानी, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र और सोनीपत शामिल हैं। इसी के साथ सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो गई है।

सिरसा जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। यहां करीब 0.6 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा।

IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार प्रदेश में 24 घंटे में रात के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। आगे यह बदलाव जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *