February 10, 2026
702

देशभर में भीषण गर्मी ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में पशुधन को संरक्षित रखने के लिए भरसक प्रयास किसानों और पशुपालकों की ओर से किए जा रहे हैं। करनाल में युवा किसान बहादुर मेहला बलड़ी ने पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए अपने फार्म पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही अन्य पशुपालकों को सलाह भी दी है कि प्रकार तापमान को कम कर पशुओं को राहत पहुंचाई जा सकती है।

बहादुर मेहला बताते हैं कि उन्होंने अपने बलड़ी स्थित फार्म पर गायों को तपती गर्मी से बचाने के लिए पंखों, पानी के फव्वारों और कूलरों का इंतजाम किया है। करनाल में भी तापमान लगभग 50 डिग्री तक पहुंच गया है।

सुबह से शाम तक फव्वारों का उपयोग कर तथा पंखें चलाने से तापमान लगभग आधा रह जाता है। इससे गायों को गर्मी से राह मिलती है। उन्होंने बताया कि लगभग पांच साल पहले जब फार्म हाउस पर गायों की सेवा और रक्षा के लिए शैड का निर्माण करवाया तभी से यहां फव्वारों, पंखों और कूलरों की व्यवस्था है।

बहादुर मेहला ने गर्मी ज्यादा होने के कारण गाय दूध बहुत कम दे रही है। इससे दूध की आपूर्तिं में भी दिक्कत आती है। गाय को हम मां के रूप में पूजते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि उनकी सेवा भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *