October 18, 2024

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बाल जटान में 10 कैनाल भूमि पर उगी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि खेत मालिक के दादा, चाचा, चचेरे भाई व एक अन्य व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

क्योंकि दादा इस जमीन को कब्जाना चाहता है। जिसके लिए उसने कोर्ट में केस किया था। कोर्ट ने भी याचिका को डिस्पोज कर दिया था। रंजिशन दादा ने फसल जला दी।

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4 नामजद पर केस दर्ज कर लिया है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह गांव बाल जटान का रहने वाला है। उसके पिता दयानंद सिंह को जमीन बंटवारे में मिली थी। उस जमीन पर दादा धर्म सिंह ने पिता के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस किया था।

जोकि 23 मार्च 2022 को खारिज हो गया था। इसके बाद इस जमीन पर गेहूं की फसल उगाई थी। इस फसल के प्रति भी दादा धर्म सिंह ने उस पर उसके पिता पर SDM कोर्ट में याचिका डाली। जो दरख़्वास्त 21 अप्रैल 2023 तक लागू नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *